चंदा माता मंदिर निकुंभ में 295वां भक्ति सत्संग, भजनों पर झूमे सैकड़ों श्रद्धालु
निकुंभ के चंदा माता मंदिर में 295वें भक्ति सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालु जुटे, भजनों और दिव्य मंगल आरती से भक्तिमय हुआ माहौल।

तस्वीर में निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर परिसर में दिव्य मंगल आरती के दौरान हाथ में दीप थाली लिए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और सत्संग के त्रिवेणी संगम के बीच 295वें भक्ति सत्संग का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी से खुशहाली की कामना की और भजनों पर नाचते-गाते अपनी गहरी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं ने दिव्य मंगल आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ अर्जित किया।
श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुप्त लाभार्थी परिवार की ओर से भक्ति सत्संग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन प्रवाहक भारत सिंह बिनोता ने ‘जगदंबा राखो मारी लाज’ और ‘मां चंदा में आयो थारे द्वार’ भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। ममता जैन और ललिता कुमावत मिन्नाणा ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को बांधे रखा।
यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से माता रानी की छवि लाभार्थी परिवार को प्रदान की गई। भक्ति सत्संग के मुख्य अतिथि श्री नानेश ध्यान केंद्र उदयपुर के समन्वयक डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने दिव्य मंगल आरती में उपस्थित रहकर समीक्षण ध्यान योग एवं एक्यूप्रेशर थेरेपी के बारे में श्रद्धालु भक्तों को जानकारी दी।
डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने सही मायने में सत्संग के विभिन्न प्रकारों की चर्चा करते हुए बताया कि शरीर को निरोगी रखते हुए मानव जीवन में ध्यान योग के माध्यम से भी ईश्वर की भक्ति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन एवं व्यवस्था समिति के रमेश चंद्र कर्मठ ने आभार जताया। दिव्य मंगल आरती आयोजन में महेश चंद्र पुष्करणा, किशन लाल लोहार, मनीष पोरवाल, रतनलाल सुथार और प्रहलाद सुथार ने सहयोग किया। इस प्रकार 295वें भक्ति सत्संग में श्रद्धालुओं ने सामूहिक भक्ति, भजन, आरती और प्रसाद के माध्यम से धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
