बड़ी सादड़ी के निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर में साप्ताहिक भक्ति सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे ऑर्गन वादक गिरधारी गंधर्व द्वारा गणेश वंदना से हुई।

श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि सत्संग का आयोजन हाल निंबाहेड़ा निवासी रामनिवास, रामस्वरूप, पवन कुमार एवं युवराज जोशी परिवार के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में दिव्य मंगल आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद की ओर से उपस्थित जोशी परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया। साथ ही निकुंभ थानाधिकारी राम सिंह राठौड़ के अन्यत्र स्थानांतरण होने पर मेवाड़ी परंपरा के अनुसार साफा एवं उपरना पहनाकर उनका विदाई अभिनंदन किया गया।

भक्ति संध्या के दौरान भजन प्रवाहक महेश टांक, राजेश शर्मा, रोडमल खाबिया, नंदलाल लोहार, पुजारी सुरेश दास वैष्णव, अमृत लक्षकार, रामेश्वर दशोरा, पुष्कर मेनारिया, नानालाल तथा प्रकाश कुमावत ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य राजमल दरबार एवं लक्ष्मी लाल चपलोत ने आभार व्यक्त किया। दिव्य मंगल आरती के अवसर पर महावीर मेहता, तिलक राज सहलोत, उमेश लोहार, संजय पोरवाल, सुनिल सहलोत, मोतीलाल लोहार, गोटू लाल लोहार, प्रहलाद सुथार, किशन लाल लोहार, विक्रम सांवत और देवी लाल सुथार सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी जोशी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई। धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं को एक सूत्र में जोड़ते हुए भक्ति और सामाजिक सम्मान की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story