सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: 96 किलो डोडा-चूरा और 9 किलो अफीम जब्त, एक गिरफ्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन अलग-अलग ऑपरेशनों के तहत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई की।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम द्वारा चित्तौड़गढ़ और नीमच के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जब्त किया गया डोडा चूरा और अफीम।
ऑपरेशन 1: चित्तौड़गढ़ में कार से डोडा चूरा जब्त
- केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
- सूचना पर अरनोदा माली के पास नाकेबंदी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार से 96 किलो 680 ग्राम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया।
- कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।
- टीम ने मादक पदार्थ सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।
ऑपरेशन 2: नीमच (म.प्र.) के जावद में घर पर छापा
दूसरी बड़ी कार्रवाई मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद क्षेत्र में हुई। यहाँ ब्यूरो ने मादक पदार्थों के भंडारण की सूचना पर एक घर में दबिश दी। टीम ने अचानक घर पर छापा मारा। सघन तलाशी के दौरान घर से 5 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है कि यह अफीम कहाँ सप्लाई की जानी थी।
ऑपरेशन 3: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बाइक सवार गिरफ्तार
तीसरी कार्रवाई सीबीएन जयपुर की टीम द्वारा उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर अंजाम दी गई। यहाँ टीम ने सर्विस लेन पर एक संदिग्ध बाइक सवार को घेरा, जहा बाइक की तलाशी लेने पर 3 किलो 687 ग्राम अफीम बरामद हुई।
"मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।"

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
