बड़ी सादड़ी। बोहेड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी घनश्यामलाल गौड़ ने खेल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 869 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 12 अक्टूबर को होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्यामलाल गौड़ ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जीत-हार से बढ़कर खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत का महत्व है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास और पूरी लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

डीईओ गौड़ ने कहा कि प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नई सीख हासिल करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने, प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करने और अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


मुख्य निर्णायक सोमेश त्यागी ने प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं के परिणामों की जानकारी दी। लंबीकूद छात्र वर्ग में सिंगोला स्कूल के देवकरण पुर्बिया प्रथम, जलकी खेड़ा के कन्हैया लाल कालबेलिया द्वितीय और पीएम श्री बोहेड़ा के शिवांश सोनी तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद छात्रा वर्ग में कांटी स्कूल की दिव्या तेली ने प्रथम, जैन गुरुकुल चित्तौड़गढ़ की अतालिया युसुफ ने द्वितीय और सिंगोला स्कूल की राधिका पुर्बिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

गोला फेंक छात्र वर्ग में कांटी स्कूल के सुनील बैरवा प्रथम, सरोपा स्कूल के रोहन शर्मा द्वितीय और महाराजा पब्लिक स्कूल नेवरिया के मंदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह छात्रा वर्ग में सोलियां स्कूल की कुंजिका शर्मा प्रथम, सोलिया स्कूल की लीला सालवी द्वितीय और चैतन्य टेक्नो स्कूल, चित्तौड़गढ़ की कनिष्का जाट तृतीय स्थान पर रही।

तस्तरी फेंक छात्र वर्ग में जलकी खेड़ा के कन्हैयालाल कालबेलिया ने प्रथम और नन्नाणा के रोहित मेघवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नन्नाणा के दीपक सिंह और सरोपा के रोहन शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। तस्तरी फेंक छात्रा वर्ग में सोलिया की लीला सालवी प्रथम, एलकेएसइसी निंबाहेड़ा की विधिकंवर द्वितीय और जलकी खेड़ा की काजल तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और दमखम के साथ भाग लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने और पदक हासिल करने के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आयोजन समिति और शिक्षा विभाग के कार्मिक प्रतियोगिता के सफल संचालन में जुटे रहे।

इस अवसर पर मुख्य निर्णायक सोमेश त्यागी, पारस टेलर, पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र खटीक, प्रतियोगिता संयोजक सुभाष चंद्र बुनकर, प्रतियोगिता प्रभारी कैलाश चंद्र मालू, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, नटवर लाल शर्मा, रवि खोईवाल, रईस मोहम्मद, भोपाल सिंह राव, मुकेश कुमार मालू, अजय पाल सिंह चुंडावत, अमजद खान पठान, मोहसीन, डॉ. दीपक सिंह राठौड़, आदित्य सिंह गहलोत, दिनेश सेन, जसवंत चावला, सागर चावला, कमल सिंह चुंडावत, चंद्रवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह धाबई, मंजू आलिया, पायल खटीक, सीमा मेहरियां, अनुबाला, विनोद आचार्य, मांगुगिरी गोस्वामी, दिलीप प्रजापत और भीम सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं टीम प्रभारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायरों का खेड़ा के तत्वावधान में बोहेड़ा भूत बावजी के पास स्थित पीएम श्री विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही है। चार दिवसीय इस आयोजन में जिले के 869 छात्र-छात्राएं विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 12 अक्टूबर को होगा।


Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story