भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट का हर्षाेल्लास के साथ स्वागत किया गया।


आतिशबाजी और उत्साह का माहौल

  • इस अवसर पर कलेक्ट्रेट चौराहे पर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के निर्देशानुसार आतिशबाजी कर खुशियाँ मनाई गईं।
  • कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
  • कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर उत्साहवर्धन किया गया।

जिलाध्यक्ष का वक्तव्य

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने कहा कि "यह बजट युवा, किसान, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित है तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।"


उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

कार्यक्रम में युवा मोर्चा एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:

  • हर्षवर्धन सिंह, सुधीर जैन, हरीश ईनाणी
  • नन्दकिशोर लौहार, लोकेश त्रिपाठी, कुलदीप चतुर्वेदी
  • श्रवण सिंह राव, सूर्य प्रताप सिंह, रवि मेनारिया
  • जीतू शर्मा, रवींद्र शर्मा एवं रवि कल


Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story