चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी द्वारा की गई। बैठक का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक आक्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विकास को जन आंदोलन बनाने का संकल्प

विधायक आक्या ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि "डबल इंजन की सरकार ने विकास को जन आंदोलन बना दिया है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।" उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि "सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे जनता के विश्वास को और मजबूत करते हैं।" बजट में चित्तौड़गढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगातों पर विचार व्यक्त करते हुए विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास कार्यों को गति देने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण कराने की बात कही।

संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं का आह्वान

आक्या ने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। इसी क्रम में महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि "भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।" नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर मंडल भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व जनसरोकारों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नगर मंडल की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "भाजपा का हर कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने वाला होगा और संगठनात्मक एकजुटता ही हमारी सफलता की कुंजी है।"

आगामी होली मिलन समारोह और प्रमुख उपस्थिति

बैठक में सर्वसम्मति से चित्तौड़गढ़ विधानसभा का होली मिलन समारोह 8 मार्च को सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को श्रवण सिंह राव, सुरेश झंवर और सुशील शर्मा ने भी संबोधित किया तथा संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर मंच पर डॉ. आई एम सेठिया, सुधीर जैन, गोवर्धन जाट, नंद किशोर लौहार, अनिल ईनाणी, लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, भरत जागेटिया, अविनाश शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, रामगोपाल ओझा, घनश्याम लोट, आशीष शिकलीगर, छोटू सिंह शेखावत, शिवप्रकाश मंत्री और कमलेश आमेरिया आदि मंचासीन रहे। बैठक में आशीष शर्मा, छोटू माली, चन्द्रशेखर शर्मा, विष्णु सेन, सुनील रजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story