भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर और भाजपा के गौरवशाली इतिहास व विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर समारोह को गति दी। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूँज के बीच स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा निरंतर राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग और संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में भाजपा से जुड़ने में लोग संकोच करते थे, परंतु कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पार्टी एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। उन्होंने भाजपा को मात्र एक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन और सेवा पर आधारित एक वैचारिक आंदोलन बताया और युवाओं से वरिष्ठों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने जनसंघ से भाजपा तक के सफर को संघर्ष और समर्पण की मिसाल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की। वहीं, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार की 'डबल इंजन' उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनहितकारी योजनाओं से आमजन को सीधी राहत मिल रही है। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने स्वागत उद्बोधन में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के योगदान को आधारशिला बताया। इस दौरान बंगाल चुनाव प्रवास के कारण सांसद सी.पी. जोशी, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक तथा विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल एवं शॉल ओढ़ाकर भावभीनी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया, जबकि अभियान जिला संयोजक सी.पी. नामधराणी ने आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर मंच पर बद्रीलाल जाट, अशोक चंडालिया, भेरू सिंह चौहान, सुशीला जीनगर, भूपेंद्र सिंह बड़ोली, गब्बर सिंह अहीर, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, सागर सोनी, सुधीर जैन, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, सह संयोजक करनल सिंह काकरवा, प्रिंस शर्मा और शांतनु काबरा आसीन रहे। कार्यक्रम में एमडी शेख, वीणा दशोरा, पन्नालाल भील, सुरेश गाडरी, अशोक रायका, चंद्रशेखर शर्मा, ऊंकार धाकड़, नरेन्द्र सिंह, गोवर्धन जाट, पारस वीरवाल, शौकीन चपलोत, गोपाल चौबे, मनोज पारीक, दीपक शर्मा, संजू लढ्ढा, नंद किशोर लौहार, कुलदीप चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, दीपक अग्रवाल सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजपा के वैचारिक संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रण लिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story