डूंगला में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता विस्तार पर हुआ मंथन
डूंगला में भाजपा मंडल की मासिक बैठक में बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। जानिए बैठक की प्रमुख बातें।

तस्वीर में ग्राम पंचायत कार्यालय, डूंगला में फर्श पर बैठे भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में भाग लेते दिखाई दे रहे हैं, जबकि सामने वक्ता बैठक को संबोधित कर रहे हैं।
डूंगला। भारतीय जनता पार्टी मंडल डूंगला की मासिक बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कार्यालय, डूंगला में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री चंद शेखर शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, मंडल उपाध्यक्ष नन्दजी गायरी एवं ठाकुर सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश व्यास, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरक लाल जणवा, मंडल मंत्री अर्जुन पुष्करणा, बगदी राम गायरी, डाडम चंद पुरोहित, पुरण जणवा, पहलाद व्यास, तेजपाल वैष्णव, हीरा लाल पाटीदार, अजय पुष्करणा, पुष्कर दास वैष्णव, राम कुमार जणवा और प्रेम सिंह रावत सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क पर आधारित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में पूर्ण निष्ठा, ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
