भाजपा ने जिलेभर के 1451 बूथों पर मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, हुआ वृक्षारोपण
चित्तौड़गढ़ में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 1451 बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण और वृक्षारोपण के माध्यम से राष्ट्रवाद के संकल्प को दोहराया गया। जानिए जिले भर में कौन से नेता रहे मौजूद।

चित्तौड़गढ़ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर जिलेभर के 1451 बूथों पर विशेष संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवाद, एकात्मता और अखंड भारत के विचारों का स्मरण किया गया। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा के डिजिटल लर्निंग अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा के बूथ संख्या 171 पर सांसद सी पी जोशी, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, गोवर्धन जाट, सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक शांतनु काबरा थे। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कपासन विधानसभा के भादसोड़ा मंडल स्थित बूथ संख्या 293 पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, रमेश वैष्णव और पवन तिवारी सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, चित्तौड़गढ़ नगर के बूथ नंबर 167 चामटी खेड़ा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में रघु शर्मा, अनिल ईनाणी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, मनोज पारीक, संजु लढ्ढा, विनीत तिवारी, गोपाल पूर्बिया, राजकुमार बेद, राजकुमार तोलम्बिया, मोहित गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झमकलाल सुखवाल, अनिल भटनागर, शक्ति सिंह, जगदीश जांगिड़, देवीलाल राठौड़, रामचंद्र गुर्जर, गोपाल धाकड़, घनश्याम शर्मा, दिलीप धाकड़, पूरण धाकड़, सुधीर मेहता, के.पी. राणा, गोपाल मेनारिया, गोपाल मोड़, संजय सिसोदिया, राजेंद्र जांगिड़, विपिन सिंह, नीरज सुखवाल, मोहित पुरी गोस्वामी, कुलदीप शर्मा, प्रिंस शर्मा, प्रदीप मालू, अशोक जोशी, राजेश राव, संपत जाट तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंद्रा सुखवाल, मंजू पीतलिया, सिंपल वैष्णव एवं अंजना गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
