विधानसभा क्षेत्र में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं का व्यापक भ्रमण, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और बूथ स्तर की गतिविधियों को सक्रिय बनाने पर चर्चा की।

चित्तौड़गढ़। जिले में भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
विधानसभा क्षेत्र के इस दौरे के दौरान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बूथ अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय स्तर की चुनौतियों की जानकारी साझा की तथा संगठन को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चुनीलाल माली, फतेहलाल भड़कत्या, दीपक वर्मा, पंकज सेन, सुनील रजक, मिठ्ठू लाल गाड़री, जीवन कोदली, रामचन्द्र गुर्जर, दिलीप धाकड़, शंकरलाल कीर, रामबक्ष कीर, दिलीप बेनीवाल, महेन्द्रसिंह राजावत, दीनदयाल भारद्वाज, भगवतीलाल सालवी, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र जांगिड़, भगवतीलाल सुखवाल, गोपाल माली, अनिल काबरा, हरीश गुरनानी, पूरण धाकड़, कुंवरपाल सिंह राणा, झमकलाल सुखवाल, लोकेश चौधरी, शक्ति सिंह राणावत, रामचंद्र गुजर, दिलीप बेनीवाल, लोकेश, निराज सुखवाल, अनिल बैरागी, नारु खान, मोहम्मद खान, नारायण लाल भोई, बालकिशन भोई, गणेश भोई, कालू लाल सुथार, गोपाल भाम्भी, पुरण धाकड़, मुन्ना लाल गुर्जर, विपिन सिंह, कन्हैया लाल माली, महीपाल सिंह सोलंकी, नीरज सुखवाल, चुन्नी लाल माली, महावीर सिंह, कुलदीप सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार सिंघल, अनिल बैरागी, कैलाश चन्द पायक, अनिल भटनागर, संयम कपूर, जगदीश जीनगर, मनोहर वैष्णव, विशाल रजक, नासिर खान, मोहम्मद खान, नारायण लाल धोबी, सीमा धोबी, राजेश कुमावत और बाल किशन भोई उपस्थित रहे।
विधानसभा क्षेत्र के इस भ्रमण को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बूथ स्तर की सक्रियता को भाजपा की चुनावी रणनीति की आधारशिला माना जाता है। कार्यकर्ताओं के साथ हुई यह चर्चा और क्षेत्रीय संवाद आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
