आकोला। भारतीय जनता पार्टी मंडल आकोला ग्रामीण की मासिक बैठक सांडेश्वर महादेव मंदिर, ताणा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अर्जुन लाल जीनगर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रधान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भीमसिंह ताणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंभूलाल गाडरी ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री दिनेश वैष्णव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करें।

मंडल अध्यक्ष शंभूलाल गाडरी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भीमसिंह ताणा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान भीम सिंह झाला एवं शंभू लाल गाडरी ने कपासन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछाने पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुरेश नाथ योगी, प्रकाश जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा देवी जाट, मंडल मंत्री नारायण नाथ योगी, उपसरपंच होशियारसिंह, नंदलाल गाडरी, एडवोकेट उदय लाल गाडरी, दशरथ मेनारिया, दिलीप विजयवर्गीय, रामलाल गाडरी, प्रभु दान, दीपक, भागीरथ सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story