बिरला सीमेंट वर्क्स में नौ दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ, हनुमान चरित्र ने बांधा भक्तिरस
चित्तौड़गढ़ में बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स में नौ दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ हुआ, हनुमान चरित्र ने बांधा भक्तिरस।

तस्वीर में पंडित आशीष मिश्र फूलों से सजे मंच पर बैठकर प्रवचन दे रहे हैं।
बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स चंदेरिया इकाई द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वाराणसी के मानस रत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र के पौत्र एवं प्रख्यात कथावाचक पंडित आशीष मिश्र के मुखारविंद से 5 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली रामकथा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ रही है।
श्री रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल की देखरेख में कलश यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर, माधव नगर सेक्टर-2 से प्रारंभ होकर माधव नगर सेक्टर-1 स्थित बैडमिंटन हॉल कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और उल्लास के साथ इसमें सहभागिता की।
कथा स्थल पर श्री रामकथा का विधिवत वाचन किया जा रहा है। इस अवसर पर इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल ने कहा कि श्री रामकथा केवल कथा श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में मर्यादा, संस्कार, सेवा, समर्पण और सदाचार को आत्मसात करने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस वर्ष आयोजित श्री रामकथा में भगवान हनुमान जी के चरित्र का विशेष रूप से वर्णन किया जा रहा है। पंडित आशीष मिश्र ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी से हनुमान चरित्र के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, समर्पण, विनम्रता और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा कथा परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया।
श्री रामकथा के प्रथम दिवस संस्थान के सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया शहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ श्रीराम नाम का स्मरण करते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
इस अवसर पर सत्यनारायण भट्ट, सत्यनारायण चेचानी, सुरेश पंचोली सहित संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। नौ दिवसीय श्री रामकथा के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों और भगवान हनुमान के भक्ति, सेवा, समर्पण, विनम्रता एवं अटूट आस्था से जुड़े प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
