बिनोता स्कूल में प्रवेशोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर राजकीय विद्यालय में नामांकन वृद्धि, वार्षिक कार्य योजना और जिला रैंकिंग सुधार हेतु स्टाफ बैठक संपन्न हुई।

निम्बाहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में आयोजित स्टाफ बैठक के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते प्रधानाचार्य डॉ. हीरालाल लुहार एवं उपस्थित अतिथि।
निम्बाहेड़ा। बिनोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा के आदेशानुसार विद्यालय के सर्वांगीण विकास, नवीन सत्र की वार्षिक कार्य योजना, नामांकन एवं ठहराव, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, जिला रैंकिंग और प्रवेशोत्सव को लेकर प्रधानाचार्य डॉ. हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई और आगामी सत्र के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।
बैठक में गांव के प्रबुद्धजन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल लाल तिवारी, नरेश मेनारिया, जनक दास वैष्णव, गोपाल लाल व्यास, नारायण सिंह तथा शंभू लाल रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रवेशोत्सव प्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने प्रवेश उत्सव तथा हाउस होल्ड सर्वे पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में व्याख्याता राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल मीणा, कालूराम रावत, बंसीलाल मेघवाल, बुधराज भंवरिया, रोबिन्स कुमार, विक्रम सिंह चौहान, प्रहलाद वैष्णव, भंवरलाल मेघवाल, मधुबाला मुंदड़ा, सुरेश कुमार वैष्णव, अंजलि महावर, जानती लाल तेली, राजेंद्र वैष्णव, जसवंत वैष्णव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं नवप्रवेशी बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान भी किया गया।
हनुमान चालीसा का पाठ और जन्मोत्सव की धूम
विद्यालय की प्रार्थना सभा में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात हनुमान जन्मोत्सव पर डॉ. हीरालाल लुहार प्रधानाचार्य, देवेंद्र सिंह शक्तावत उप प्रधानाचार्य और राधेश्याम शर्मा व्याख्याता ने अपने विचार रखे। “उक्त कार्यक्रमों के दौरान शैक्षणिक वातावरण को अनुशासित और संस्कारयुक्त बनाने पर बल दिया गया।”
कार्यक्रम के दौरान हेमलता कुमावत, परिणीता वैष्णव, योगिता भारद्वाज, सोनू सेन, हेमलता पाटीदार, कुंती कुमावत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यापक प्रहलाद वैष्णव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार जताया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
