बिनोता स्कूल में स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित, बीसीएमओ ने दी स्वच्छता की जानकारी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में डॉ. अनुराधा मीणा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को एचपीवी टीकाकरण, एनीमिया जांच और प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करतीं मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा मीणा एवं मंचासीन अन्य अतिथि।
बिनोता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी ने स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा दी, जहां चिकित्सा विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तथा चिकित्सा सेवा दल का सम्मान किया गया।
संगोष्ठी का आयोजन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराधा मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोता के चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. दिनेश मेघवाल, बीपीएम प्रकाश चन्द्र नागोरी, उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत और व्याख्याता राधेश्याम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉक्टर अनुराधा मीणा ने स्वच्छता विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और ‘पहला सुख निरोगी काया’ की अवधारणा को जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए घर-परिवार में नियमित स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने किशोरियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और किशोरावस्था की समस्याओं के समाधान के लिए काउंसलर की उपलब्धता को सराहनीय कदम बताया।
डॉ. दिनेश मेघवाल ने विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण की महत्ता, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के रूप में फर्स्ट एड बॉक्स की अनिवार्यता और सेनेटरी नेपकीन की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी, एनीमिया की नियमित जांच, आयरन और फोलिक एसिड की टेबलेट्स का वितरण, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आपातकालीन संपर्क व्यवस्था के तहत विद्यालय के सूचना बोर्ड पर एंबुलेंस सेवा के लिए 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए चिकित्सा टीम का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी के दौरान कालूराम मीणा, कन्हैया लाल मीणा, बंशीलाल मेघवाल, बुधराज भंवरिया, रोबिन्स कुमार, मधु मुंदड़ा, प्रहलाद वैष्णव, भंवरलाल मेघवाल, विक्रम सिंह चौहान, अंजलि महावर, राजेंद्र वैष्णव, जसवंत वैष्णव, अफसाना बानो, कमलेश पाराशर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो – विद्यालय बिनोता में स्वास्थ्य संगोष्ठी के तहत चिकित्सा टीम।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
