बेगूँ, चित्तौड़गढ़, 24 फरवरी 2026। सर्व सेन समाज अष्ट महाचौखला ग्रामीण मंडल, बेगूँ (तहसील बेगूँ, जिला चित्तौड़गढ़) एवं श्री नारायणी माता सेवा संस्थान द्वारा भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम, उपखंड अधिकारी बेगु अंकित सांमरिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

घटना का विवरण और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले की एक बालिका 21 फरवरी को स्कूल जाने घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। बाद में उसका शव स्थित पुलिस थाने से लगभग 500 मीटर दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। आरोप है कि अज्ञात दुष्कर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर निर्ममता से हत्या कर दी। घटना के विरोध में क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। समाज प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और मुआवजे की मांग

सर्व सेन समाज ने सरकार से मांग की है कि "मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को शीघ्र कठोरतम सजा दिलाई जाए।" इसके साथ ही पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

आंदोलन की चेतावनी और समाज की उपस्थिति

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज द्वारा आंदोलन को और उग्र किया जा सकता है। इस दौरान धीरज सेन डोराई, शिवलाल सेन मंडावरी, रामचंद्र सेन धनोरा, लालू राम सेन बेगू, मोहित सेन, सुनील सेन, ओमप्रकाश सेन, शंभू लाल सेन, रामप्रसाद सेन, रोहित सेन, कन्यालाल सेन, अशोक सेन, रामप्रसाद सेन, लादू लाल सेन, श्यामलाल सेन आदि समस्त मोजुद रहे।

Updated On
Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story