बिजयपुर में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्तर पर प्रकरणों का निस्तारण किया और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर में बीडीओ कार्यालय द्वारा 7 पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। ई-मित्र सेवाओं के माध्यम से 2 नए राशन कार्ड बनाए गए, 1 राशन कार्ड में सदस्य जोड़ा गया, 2 जनआधार संशोधन किए गए, 1 आय प्रमाण पत्र, 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 1 जाति प्रमाण पत्र, 1 मूल निवास प्रमाण पत्र तथा 2 अनुज्ञा पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन सहित अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को प्रदान किया गया।

राजस्व विभाग ने 20 प्रकरणों का निस्तारण किया, जिनमें 1 रास्ता प्रकरण भी शामिल रहा। ग्राम पंचायत की ओर से 27 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जबकि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू परिवारों को 4 आवासीय पट्टे प्रदान किए गए।

चिकित्सा विभाग द्वारा 119 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं पशुपालन विभाग ने 118 पशुओं का उपचार कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला और अनेक समस्याओं का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

शिविर में तहसीलदार मुकेश गुर्जर, सरपंच व प्रशासक श्यामलाल शर्मा, गिरदावर दिलीप बाथरा, ग्राम विकास अधिकारी विनोद गहलोत, पटवारी निर्भय राम धाकड़, अमरपुरा के पटवारी एवं उनके सहयोगी, कृषि पर्यवेक्षक राहुल, चिकित्सक डॉ. नरेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ई-मित्र संचालक राम रतन कुम्हार एवं सुरेश खटीक ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विभिन्न विभागों की समन्वित कार्यप्रणाली से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिला और अनेक लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story