शिक्षक हितों पर लगातार हो रहे कुठाराघात और लंबित मांगों के समाधान को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा भूपालसागर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। महासंघ के मंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण, शिक्षक हितों की रक्षा तथा शिक्षा विभाग में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

महासंघ के मंत्री महेश शर्मा एवं पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों की अनेक मांगें लंबित पड़ी हैं, जिससे शिक्षकों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो शिक्षक जिला मुख्यालय से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन तेज करेंगे तथा विधानसभा घेराव के लिए भी शिक्षकों ने कमर कस ली है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रोहित मीणा उपाध्यक्ष, सत्यनारायण बट्ट, सुभाष निठारवाल, दिनेश कुमावत, बाबूलाल शर्मा, महेश कुमार गौतम, राजेश चौधरी, देशराज स्वामी, धारा सिंह, गुमान गुर्जर देवलेन, भूपेंद्र गुर्जर, सुधीर सिंह, सुरजीत सिंह, बालकराम खटीक, मुकेश बोहरा, नंदकिशोर मीणा, रमेश चंद्र सोगटा, ब्रह्मानंद, इकबाल, मुरली वैष्णव, सुमेर सैनी, प्रदीप कुमार मीणा, प्रकाश गाडरी, बंशी मीणा, देवेंद्र यादव, लेखराज गुर्जर, फतेह सिंह गुर्जर, सरमन सिंह गुर्जर, रणजीत सिंह गुर्जर, अशोक गौड़, पियूष योगी, बंसीलाल जी मीणा, विनोद वर्मा, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि मांगों की लगातार अनदेखी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अब शिक्षक समुदाय आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए शिक्षकों ने जल्द समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय करने के संकेत दिए हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story