भूपालसागर, चित्तौड़गढ़। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत भूपालसागर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 21 अक्टूबर 2026 को कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम.), भूपालसागर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। वार्ड संख्या 3, 8 और 12 में दो-दो अभ्यर्थियों के नामांकन दाखिल होने से इन वार्डों में चुनावी मुकाबले की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

रिटर्निंग अधिकारी बृजेन्द्र मीणा की ओर से जारी नामवार सूची के अनुसार वार्ड संख्या 2 से रतन लाल (पिता मगनीराम) ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड संख्या 3 से सोहनी गाडरी (पति भेरू लाल गाडरी) और कैलाश (पिता रतन लाल जाट) ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। वार्ड संख्या 4 से रतन लाल गाडरी (पिता कालु राम गाडरी) ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन भरा है।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 5 से मदन लाल गर्ग (पिता मांगी लाल गर्ग), वार्ड संख्या 6 से दिनेश चन्द गुर्जर (पिता मोहन लाल) और वार्ड संख्या 7 से भूपेन्द्र सिंह (पिता सवाई सिंह) ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड संख्या 8 से पारस बाई (पति सम्पत लाल) और उगम गाडरी (पति भेरुलाल) ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। वार्ड संख्या 9 से डाली (पति माधु) ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है।

वार्ड संख्या 10 से इन्ड्रा (पति मनोहर लाल खटीक), वार्ड संख्या 12 से लीला गाडरी (पति लादु लाल गाडरी) और मीना (पति भरत) ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, वार्ड संख्या 14 से रोशन लाल भील (पिता रमेश लाल) ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया है।

नामवार सूची के अनुसार वार्ड संख्या 3, 8 और 12 में दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इन वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवारों के मैदान में होने से चुनावी मुकाबले की तस्वीर नामांकन प्रक्रिया के अगले चरणों के बाद स्पष्ट होगी। नामांकनों की समीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अंतिम चुनावी स्थिति सामने आएगी।

Arvind Garg, Bhupalsagar

Arvind Garg, Bhupalsagar

नाम: अरविंद गर्ग

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति

अनुभव: 13 साल

परिचय

अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story