भूपालसागर में पंचायत आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। आवश्यक निर्वाचन व्यवस्थाओं और विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को पंचायत समिति सभागार, भूपालसागर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बृजेन्द्र मीना ने की।

बैठक में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी व सह-प्रभारी उपस्थित रहे। उपखण्ड अधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को दो दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही EVM और मतदान दलों से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।

मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर विकास अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, फर्नीचर, छाया, खिड़की, जाली, दरवाजे और वॉलंटियर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं का दो दिवस में सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना, राजनीतिक गतिविधियों पर निगरानी और संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में वाहनों की उपलब्धता, चुनाव सामग्री के प्रबंधन और मीडिया प्रकोष्ठ के माध्यम से आधिकारिक सूचनाओं के समयबद्ध प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उपखण्ड अधिकारी बृजेन्द्र मीना ने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पंचायत आम चुनाव-2026 के मद्देनजर बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत मतदाता सूची, मतदान केंद्र, EVM, मतदान दल, शिकायत निस्तारण, चुनाव सामग्री और अन्य निर्वाचन व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर प्रशासन का फोकस रहा।

Arvind Garg, Bhupalsagar

Arvind Garg, Bhupalsagar

नाम: अरविंद गर्ग

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति

अनुभव: 13 साल

परिचय

अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story