भूपालसागर पंचायत चुनाव: वार्ड 7 से हेमेन्द्र सिंह राणावत का नामांकन
भूपालसागर पंचायत समिति चुनाव 2026 के लिए विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

भूपालसागर में पंचायत समिति चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी।
भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ में पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें पूर्व प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत का वार्ड नंबर 7 से नामांकन भी शामिल है।
कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम), भूपालसागर से सोमवार को प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवारों के आवेदन पत्र जमा हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी बृजेन्द्र मीना की ओर से जारी सूची में विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से महावीर (पिता लाल), वार्ड नंबर 2 से कालुराम (पिता भगवान लाल) और वार्ड नंबर 5 से छगन लाल (पिता कालू लाल) ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 6 में सबसे अधिक चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। यहां प्रकाश (पिता जगदीश), किशन लाल (पिता राधेश्याम), राहुल (पिता दिनेश चन्द्र) और दिनेश (पिता राधेश्याम) ने अपनी दावेदारी पेश की है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 12 से बदामी (पिता भैरुलाल) और वार्ड नंबर 14 से प्रभू लाल भील (पिता गणेशलाल) ने नामांकन पत्र जमा कराया है। पूर्व प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत के वार्ड नंबर 7 से चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही पंचायत समिति चुनाव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के बीच विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की दावेदारी सामने आ रही है। दूसरी ओर, प्रशासन और निर्वाचन विभाग चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहे हैं।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
