भूपालसागर के नंदघर केंद्र-4 पर दीपावली उत्सव, बच्चों और अभिभावकों ने दिया प्रेम व स्वच्छता का संदेश
चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर स्थित नंदघर केंद्र-4 पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और जतन संस्थान के सहयोग से दीपावली उत्सव मनाया गया। बच्चों, किशोरियों और अभिभावकों ने भाग लेकर प्रेम, भाईचारे, स्वच्छता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया।

भूपालसागर के नंदघर केंद्र-4 पर दीपावली उत्सव के दौरान ग्रामीण समुदाय, बच्चे और महिलाएं उपस्थित नजर आए।
भूपालसागर (चित्तौड़गढ़)। भूपालसागर के नंदघर केंद्र-4 पर दीपावली का पर्व बच्चों, किशोरियों और अभिभावकों की सहभागिता के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से संचालित नंदघर परियोजना के तहत जतन संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण समुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे, स्वच्छता और खुशियां बांटने का संदेश देते हुए बच्चों को भारतीय त्योहारों एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जतन संस्थान के क्लस्टर सुपरवाइजर ओमप्रकाश बारेट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन जोशी, ग्राम साथिन संतोष प्रजापत, सीएचसी भूपालसागर की नर्सिंग ऑफिसर डिंपल, आंगनवाड़ी सहायिका बाबूड़ी बाई एवं आशा वर्कर कैलाश माली उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और सदस्यों ने बच्चों तथा ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर दीपावली उत्सव में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति समझ विकसित करना तथा आंगनवाड़ी केंद्र को समुदाय के जुड़ाव के बेहतर मंच के रूप में विकसित करना रहा। उत्सव में बच्चों, किशोरियों, अभिभावकों और ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
