भूपालसागर उपखण्ड क्षेत्र में विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में साइकिल वितरण समारोहों का भव्य आयोजन किया गया। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित इस समारोह में निवर्तमान प्रधान एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत, भाजपा नेता लीलाधर जोशी, कन्हैया लाल चपलोत, बलवन्त सिंह औस्तवाल, प्रशासक सरपंच प्यारचन्द भील, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्षा अभिलाषा शर्मा, पंचायत समिति प्रशासक एसडीएम महेश गगोरीया, सीबीइओ रमेशचन्द्र मीणा, संस्था प्रधान सुनिता जीनगर, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भील, जिलामंत्री देशराज गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री कर्नल सिंह चौहान एवं कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विधायक का संबोधन और राष्ट्रहित का आह्वान

विधायक जीनगर ने अपने संबोधन में शिक्षकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि "आप बालिकाओं को ऐसी शिक्षा दें कि बालिकाएं पढ़-लिखकर राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि बन सकें।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "आने वाले समय में देश के भविष्य का भार इन्हीं के कंधों पर है बालिकाएं देश की सीमा से लेकर हर क्षेत्र में अग्रणी बनें।" विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों एवं शिक्षकों की मांग पर विद्यालय के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विद्यालय विकास हेतु सुविधाओं की स्वीकृति

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। विधायक ने विद्यालय में 2 कमरे, चारदीवारी और शौचालय निर्माण की मांग पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने पंचायत समिति प्रशासक से शौचालय की स्वीकृति देने के लिए अवगत कराया ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। विधायक ने भूपालसागर में 49, बुल में 16, पारी और कांकरवा में साइकिलें वितरित कीं जिससे बालिकाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

आयोजन की झलक

समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं। 24 फोटो 01: भूपालसागर महात्मा गांधी विद्यालय में साइकिल वितरित करते अतिथि।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story