भूपालसागर में महावीर जयंती पर शोभायात्रा, 'जियो और जीने दो' से गूंजा कस्बा
चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर में भगवान महावीर की जयंती पर भव्य रथयात्रा निकाली गई, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़े श्रद्धालुओं ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया।

चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर सजे हुए रथ के साथ नगर भ्रमण करती भव्य शोभायात्रा और उपस्थित जैन समाज के श्रद्धालु।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को भूपालसागर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाही लवाजमे के साथ निकली इस शोभायात्रा में जैन समाज का उत्साह देखते ही बना और भगवान महावीर की प्रतिमा को विशेष रूप से सजे रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।
शोभायात्रा का मार्ग और भक्तिमय वातावरण
शोभायात्रा का आगाज़ जैन मंदिर से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड और कपासन रोड तक पहुँची। बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण "त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की" और "जियो और जीने दो" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस धार्मिक जुलूस में जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा पारंपारिक वेशभूषा में शामिल हुए।
स्वागत सत्कार एवं प्रशासन की भूमिका
रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और समाज के लोगों ने भगवान महावीर के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा जहाँ भूपालसागर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक घेवर चंद्र मय जाप्ता मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शोभायात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हुई।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
