जलझूलनी एकादशी पर भूपालसागर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चांदी के वेवाणों में निकली भव्य शोभायात्रा
भूपालसागर में जलझूलनी एकादशी पर भगवान चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकली, चांदी के वेवाणों में विराजे देव और उमड़ा जनसैलाब।

तस्वीर में भूपालसागर में जलझूलनी एकादशी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान लोग नजर आ रहे हैं।
भूपालसागर कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान चारभुजा नाथ, बाल मुकुंद जी और बांके बिहारी जी को नयनाभिराम चांदी के वेवाणों में विराजित कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
धार्मिक शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे के ऐतिहासिक चारभुजा नाथ मंदिर से हुआ। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और डीजे की धुनों के साथ भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। श्रद्धालु भजनों पर झूमते-नाचते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। मार्ग में उड़ती रंग-बिरंगी गुलाल ने पूरे बाजार को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होते हुए भूपालसागर तालाब पहुंची। यहां भगवान चारभुजा नाथ का पवित्र जलाशय के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ भाग लिया।
आयोजन के दौरान सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला। जगह-जगह समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए भूपालसागर थाना पुलिस का कड़ा जाब्ता तैनात रहा। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता के बीच जलझूलनी एकादशी का आयोजन भूपालसागर में संपन्न हुआ।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
