भूपालसागर: कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर देव सेना ने दी श्रद्धांजलि
देव सेना संगठन के जिला उपाध्यक्ष मदन गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं ने बैंसला के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और उनके समाज सुधार विजन को याद किया।

देव सेना संगठन भूपालसागर द्वारा गुर्जर समाज के कद्दावर नेता और गुर्जर समाज आरक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैसला गुर्जर की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देव सेना संगठन भूपालसागर के जिला उपाध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज के युवाओं ने कर्नल बैंसला को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का सामूहिक प्रण लिया।
सिद्धांतों और नेक कमाई को किया याद
श्रद्धांजलि सभा के दौरान युवाओं ने कर्नल बैंसला के समाज सुधार के विजन को याद किया। उनके प्रमुख सिद्धांत "अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां, और कर्ज मुक्त समाज" पर जोर दिया गया। कर्नल बैंसला अमर रहे के नारों के साथ युवाओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
छा जाओ और छाए रहो का संकल्प
मदन गुर्जर ने कर्नल बैंसला के योगदान को याद करते हुए कहा कि — "कर्नल तेरी नेक कमाई तूने सुती कोम जगाई"। गुर्जर गौरव कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि (31 मार्च) पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन...!!! कार्यक्रम का समापन "!!छा जाओ और छाए रहो!!" के प्रेरक संदेश के साथ हुआ।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
