चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्रि महोत्सव
चावंडा माता मंदिर से कलश यात्रा और जुलूस निकालकर चौसठ जोगणिया तालाब पर किया गया ज्वारा विसर्जन।

भूपालसागर में शारदीय नवरात्रि पर निकला ज्वारा विसर्जन जुलूस।
चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शारदीय नवरात्रि महोत्सव सोमवार को हवन-यज्ञ और ज्वारा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर ज्वारा कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली और धार्मिक परंपराओं के अनुसार माता रानी की आराधना की।
सोमवार को गायत्री नगर स्थित चावंडा माता मंदिर और नरसिंह माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद चामुंडा माताजी मंदिर से ढोल-ढमाकों के साथ ज्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया। कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ जुलूस चौसठ जोगणिया तालाब पहुंचा।
जुलूस में कन्याएं सिर पर ज्वारा कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान भोपाजी पन्ना लाल माली और मांगी लाल भील ने पारंपरिक भाव प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने उन्हें दूध पिलाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
चौसठ जोगणिया तालाब पर भोपाजी ने माता रानी के जयकारों के बीच अगले साल का भविष्यफल सुनाया। इसके बाद विधि-विधान से ज्वारा विसर्जन किया गया। हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना, कलश यात्रा और ज्वारा विसर्जन के साथ भूपालसागर क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
