बजट पर राजनीतिक घमासान

केन्द्र सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आमजन के लिए जो बजट जारी किया है, उसकी भारतीय जनता पार्टी ने सराहना की है तथा कांग्रेस ने इसे आमजन के लिए निराशाजनक बताया है।

भाजपा: "विकसित भारत 2047 का रोड मैप"

पूर्व प्रधान एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत ने इस बजट को आमजन के लिए बहुत ही अच्छा बताते हुए कहा कि:

"विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी के संकल्प को सिद्धी तक पहुँचाने के लिए एक रोड मैप तैयार करके प्रस्तुत किया है। इसमें देश के किसान, मजदूर, महिला एवं युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप बजट पेश किया है। महिलाओं को सम्बल बनाने के लिए हर जिला लेवल पर छात्रावास और किसानों की मुख्य आजीविका पशुपालन को मजबूत करने का काम किया है।"

राणावत ने इस बजट हेतु प्रधानमंत्री जी, वित्तमंत्री जी, सांसद महोदय एवं विधायक महोदय का आभार प्रकट किया है।

कांग्रेस: "जनता की अपेक्षाओं पर विफल"

प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. ललित बोरीवाल ने इस बजट को निराशाजनक बताते हुए इसे जनविरोधी करार दिया है। उनके अनुसार बजट की कमियाँ इस प्रकार हैं:

  • किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का अभाव।
  • युवाओं के लिए स्थायी और बड़े पैमाने पर रोजगार के प्रावधान नहीं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा को मजबूत करने वाले भरोसेमंद कदम नहीं उठाए गए।
  • बड़ी नई औद्योगिक, सिंचाई या आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की कमी।

डॉ. बोरीवाल ने कहा कि:

"यह दर्शाता है कि केन्द्र सरकार के सत्तापक्ष के सांसद केन्द्र से राजस्थान का हक दिलाने में असफल रहे हैं। गर्ल्स हॉस्टल जैसी बुनियादी घोषणा तो सरकार की न्यूनतम जिम्मेदारी है। इससे न तो किसानों को उनका हक मिलेगा और ना ही युवाओं को रोजगार। यह बजट आम जनता की जरूरतों के बजाय चुनिन्दा पूँजीपतियों और कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देने वाला है।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story