भूपालसागर क्षेत्र के भूपालनगर में आयोजित विचार-विमर्श कार्यक्रम में शिक्षा और सामाजिक विकास को लेकर समाजजनों ने महत्वपूर्ण पहल की। भींडर के चारगदिया निवासी रामेश्वरलाल एवं रामचंद्र गांधी ने चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन सालवी समाज छात्रावास के लिए 22 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। वहीं रामेश्वरलाल सालवी ने सेवानिवृत्ति उपरांत रा.उ.मा.वि. कुंथवास, भींडर के विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा करते हुए भविष्य में भी शिक्षा क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान भूपालनगर के पूर्व सरपंच कैलाशचंद्र डाबर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सालवी, चित्तौड़गढ़ ने छात्रावास एवं लाइब्रेरी निर्माण के लिए समाजजनों से सहयोग की अपील की। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने एकजुटता दिखाते हुए निर्माण कार्य में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

दोनों भामाशाहों का सामाजिक कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर विचार मंच की ओर से उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में रामरतन बड़ीसादड़ी, डालचंद ओडून्द, कन्हैयालाल, उदयलाल अंबावली, एडवोकेट शंकरलाल गुडली, मांगीलाल जालमपुरा, बालूलाल बराला, गोपाललाल, भागीरथ नरेर, शम्भूलाल, भंवरलाल डाबर, अंबालाल, मोहनलाल पीपावास, मोहन बंबोरी, धनराज लालपुरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

शिक्षा और सामाजिक एकजुटता को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में छात्रावास, लाइब्रेरी और विद्यालय विकास जैसे कार्यों के लिए सामूहिक सहयोग की नई मिसाल पेश की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story