भूपालसागर, प्रातःकाल संवाददाता अरविंद गर्ग।

त्याग, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्कर्ष के अनुपम संगम का साक्षी बना भूपालसागर, जब पोखरना परिवार की सुपुत्री और मुमुक्षु सुश्री आकांक्षा पोखरना ने 5 दिसंबर 2025 को संयम और तपस्या के पथ पर अग्रसर होते हुए अपने सांसारिक जीवन को भावपूर्ण विदाई दी। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे उनके निजी निवास पर आयोजित ‘मंगल विदाई एवं वीर थाल’ समारोह ने पूरे कस्बे को आध्यात्मिक ऊर्जा और भावनाओं से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमोकार मंत्र जाप के साथ हुई, जिसकी गूंज ने वातावरण को भक्ति और शांति से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्री संघ के सदस्यों, जैन समाज प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने मुमुक्षु आकांक्षा के नए संयमी जीवन की मंगलकामनाओं के साथ उन्हें विदाई दी। समारोह का सबसे भावुक क्षण वह था जब परिवारजन और समाज के लोग उनके निज आवास से पैदल चलते हुए भटनागर सर्कल तक मुमुक्षु के साथ पहुँचे। मार्ग में कस्बे का हर चेहरा त्याग, आस्था और प्रेरणा से ओतप्रोत दिखाई दिया।

भटनागर सर्कल पहुंचने के बाद मुमुक्षु आकांक्षा पोखरना अपने परिजनों के साथ गंगाशहर के लिए रवाना हो गईं, जहाँ वे 8 दिसंबर 2025 को ‘राम गुरु’ के चरणों में दीक्षा ग्रहण कर संयम, साधना और आध्यात्मिक शांति के अमृतपथ पर आधिकारिक रूप से प्रविष्ट होंगी।

पोखरना परिवार ने इस निर्णय को परिवार और समाज की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा का त्याग और दृढ़ संकल्प न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण भूपालसागर संघ के लिए गौरव का क्षण है। कस्बे के लोगों ने भी उनकी दीक्षा को प्रेरणादायक माना और इसे आध्यात्मिक जागरण का महत्त्वपूर्ण क्षण बताया।

भूपालसागर से गंगाशहर की यह यात्रा केवल दूरी का नहीं, बल्कि सांसारिक मोह से मुक्त होकर अनंत शांति की ओर उठाया गया एक अद्वितीय कदम है, जो आने वाले वर्षों तक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Arvind Garg, Bhupalsagar

Arvind Garg, Bhupalsagar

नाम: अरविंद गर्ग

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति

अनुभव: 13 साल

परिचय

अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story