चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र के बोहेड़ा गांव स्थित भूत बावजी मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जोधपुर में मजदूरी कर रहा था। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बोहेड़ा निवासी सतीश काबरा ने 30 अगस्त 2026 को बड़ीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, बोहेड़ा गांव स्थित भूत बावजी मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश नकदी चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर बड़ीसादड़ी थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह के निर्देशन और बड़ीसादड़ी के पुलिस उप अधीक्षक हरिशचंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी नानूराम पिता बाबूलाल मीणा (33 वर्ष), निवासी बिलियाखेड़ा, गणेशपुरा, थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ को तलाशने के लिए पुलिस ने प्रयास जारी रखे। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जोधपुर में मजदूरी कर रहा था। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस के कांस्टेबल प्रेमाराम और अचलाराम ने जोधपुर में गोपनीय जानकारी जुटाई। इसके बाद साइबर सेल चित्तौड़गढ़ की तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में एएसआई झामेश्वर सिंह, कांस्टेबल प्रेमाराम, बाबूलाल और अचलाराम तथा चालक रामूलाल की भूमिका रही। साइबर सेल के कांस्टेबल रामनरेश ने भी गिरफ्तारी में सहयोग किया। मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी के इस प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की जांच और कार्रवाई आगे बढ़ी है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story