सदर थानांतर्गत गुरूवार रात मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला के गले में पहनी दो तोला सोने की चैन बाईक सवार दो उचक्के छीन कर फरार हो गये।


वारदात का विवरण

  • जानकारी के अनुसार शहर के प्रतापनगर सिंधी कॉलोनी निवासी रेखा पत्नी महेंद्र भोजवानी दोनों प्रताप नगर स्थित सत्यनारायण मंदिर के पीछे हनुमान जी का मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले ही थे।
  • तभी मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश बदमाशों में से पीछे वाले ने महिला के गले में पहनी चेन पर झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया।
  • घटना के बाद बाईक सवार दोनो बदमाश मौके से फरार हो गये।

पुलिस कार्यवाही और अनुसंधान

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है। "इधर सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए शहर में नाकेबंदी कर उचक्कों की तलाश प्रारम्भ कर दी।"

बाईक सवार उचक्कों ने महिला के गले से उड़ाई दो तोला सोने की चेन, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story