निकुंभ के निकटवर्ती गांव मिन्नाणा के समीप निंबाहेड़ा-उदयपुर मार्ग स्थित भैरव घाटी आश्रम में ब्रह्मलीन गुरु जयशंकर प्रसाद जेलर की स्मृति में श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद एवं भैरव घाटी विकास एवं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कल्पवृक्ष के नर-नारी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि ब्रह्मलीन गुरु जयशंकर प्रसाद जेलर साहित्य और पर्यावरण प्रेमी थे। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष श्रद्धालु भक्तों द्वारा पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कथावाचक पं. चंद्रेश जोशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर धीनवा के पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकिशोर लोहार, समाजसेवी हरनारायण लक्षकार सावा, सत्यनारायण शर्मा, राजेश शर्मा ब्राह्मण खेड़ी, शौकीन पोरवाल, रोड मल खाबिया, देवीलाल सुथार, भैरू सिंह, मांगू सिंह, मांगीलाल रावत सहित जावदा, धीनवा, खोडीप, ब्राह्मण खेड़ी, उपरेडा, निकुंभ और मिन्नाणा सहित भैरव घाटी आश्रम से जुड़े श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ब्रह्मलीन गुरु जयशंकर प्रसाद जेलर की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश भी दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story