वंडर सीमेंट लिमिटेड के निदेशक परमानंद पाटीदार की पूज्य माताजी एवं प्रभुलाल पाटीदार की धर्मपत्नी, श्रीमती देवु बाई पाटीदार (भागरिया) के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत आत्मा को नमन करने के लिए शनिवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी उनके पैतृक गांव बरखेड़ा (छोटीसादड़ी) पहुंचे। शोक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री चौधरी और विधायक कृपलानी ने दिवंगत श्रीमती देवु बाई पाटीदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दुखद घड़ी में परिजनों से भेंट करते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान किया।

श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा रहा। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विष्णु लाल पाटीदार, निंबाहेड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, छोटीसादड़ी भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी सहित कमलेश बुनकर एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की और शोकाकुल पाटीदार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह शोक सभा क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्वों की उपस्थिति के चलते गहरे संवेदनापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story