भादसोड़ा गांव में स्थित प्राचीन सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार आज खोला गया, जिसमें प्राप्त दान राशि ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रमेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के भंडार से 10,18,740 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई है, जबकि ऑनलाइन माध्यम से 19,01,101 रुपये का चढ़ावा आया है। इस प्रकार कुल 29,19,841 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो मंदिर के इतिहास में अब तक की रिकॉर्ड राशि है। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई दान राशि भी अब तक की सर्वाधिक रही है। भंडार खोलने के इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर, इंद्रमल उपाध्याय, महेंद्र दर्जी, शंकर लाल रांका, नूतन ओझा, अमिताभ सारस्वत, बाबूलाल जोशी, नीरज टेलर, मदन सुथार, राकेश शर्मा, अशोक दर्जी, हर्ष सोनी, लोकेश दर्जी, रोहित अग्रवाल, प्यार चंद्र सेन, मुरली सोनी, सोहन छिपा व पुजारी शंभू दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। मंदिर प्रबंधन द्वारा दान राशि की गणना और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Story