निम्बाहेड़ा में भदेसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार से 173.750 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया। मादक पदार्थ को 10 प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार चालक सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशानुसार तथा पुलिस उप-अधीक्षक भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने की।

शुक्रवार को सर्कल गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार का पीछा किया। कार को रोककर चालक मुकेश कुमार जाट, पिता शान्तिलाल जाट, उम्र 42 साल, निवासी गुड्डाखेड़ा, थाना सदर निम्बाहेड़ा, जिला चितौड़गढ़ तथा उसके साथी पवन सेन, पिता लालचन्द सेन, उम्र 24 साल, निवासी गुड्डाखेड़ा, थाना सदर निम्बाहेड़ा, जिला चितौड़गढ़ को डिटेन किया गया।

पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें 10 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 173.750 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिक प्रावधानों के अनुसार जब्त किया। इसके साथ ही कार चालक मुकेश जाट और उसके साथी पवन सेन को नियमानुसार गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में हैड कानि. डालचन्द, कानि. प्रकाश, अरविन्द, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र और चालक भैरूलाल शामिल रहे। मामले का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी भादसोडा द्वारा किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में 173.750 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा की बरामदगी के साथ तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार भी जब्त की गई है।

Next Story