बेगूं में स्वर्णकार समाज के धार्मिक आयोजन और भागवत कथा की तैयारी
वृंदावन के कथावाचक शिवकृष्ण शास्त्री दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक कथा करेंगे और 28 नवंबर को कलश यात्रा निकलेगी।

मेढ़ क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज ने 25 नवंबर को लक्ष्मीनाथ मंदिर में लग्न झेलना रस्म के बाद कलश यात्रा निकाली।
मेढ़ क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज की ओर से बुधवार, 25 नवंबर को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर, बेगूं में लग्न झेलना एवं गणपति स्थापना सहित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान समाजजनों ने सहपरिवार भाग लेकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। वहीं, नगर में 28 नवंबर से शुरू होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव एवं तुलसी विवाह को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
श्री लक्ष्मीनाथ ठाकुरजी मंदिर में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ लग्न झेलने की रस्म संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों और कलश यात्रा से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। समाजजनों की सक्रिय सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसी क्रम में बेगूं के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव एवं तुलसी विवाह का आयोजन होगा। कथा वाचन के लिए श्रीधाम वृंदावन से भागवत प्रवक्ता पंडित शिवकृष्ण शास्त्री पहुंचेंगे। उनके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह, वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।
महोत्सव के पहले दिन शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 9 बजे बड़ोदिया महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं स्वर्णकार समाज होते हुए श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा।
वहीं, शनिवार, 5 दिसंबर को कथा विश्राम के साथ गोधूली बेला में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर भागवत कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
