विधायक सुरेश धाकड़ ने वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए भगुनगर, बेगूं–चित्तौड़ मार्ग से श्री वेणी यश साधना संस्थान भवन तक सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की अनुशंसा की है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस मार्ग पर पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।


श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

  • उल्लेखनीय है कि चातुर्मास के दौरान इस संस्थान में बड़ी संख्या में जैन श्रावक-श्राविकाएं पहुंचते हैं।
  • सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति प्राप्त होगी।

विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

इस अवसर पर बस स्टैंड पर विधायक का पगड़ी एवं साल उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

  • अंकित सामरिया (उपखंड अधिकारी)
  • विष्णु यादव (नायब तहसीलदार)
  • अंजली सिंह (डीवाईएसपी)
  • श्याम लाल कावड़िया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीतल संघ)
  • सुनील पगारिया (संस्थान अध्यक्ष)
  • जितेंद्र सुराणा, प्रवीण बोहरा, गौतम सुराणा, भगवत कावड़िया, विनोद पगारिया, नवीन सुराणा एवं अन्य सदस्य

शीघ्र निर्माण की उम्मीद

"क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की कि सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ होकर समयबद्ध रूप से पूर्ण होगा, जिससे आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।"

सड़क निर्माण की इस स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी की लहर है और विकास को नए पंख मिलेंगे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story