बेगूँ में बस की टक्कर से युवक की मौत, उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बेगूँ से ठुकराई जा रहे मोटरसाइकिल सवार इरफान शाह को निजी बस ने मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर ले जाते समय हुई मौत।

बेगूँ के ठुकराई मार्ग पर निजी बस की टक्कर से घायल युवक की मौत के बाद अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि।
बेगूँ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमदाद का पुत्र इरफान शाह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बेगूँ से ठुकराई की ओर अपनी मोटरसाइकिल से गाड़ी रिपेयर कराने जा रहा था। इसी दौरान ठुकराई और पालनपुर चौराहा के बीच सामने से आ रही सरकार उपकार बस (रजिस्ट्रेशन नंबर NL07 B0801) के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए इरफान की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का विवरण और चालक की लापरवाही
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने दुर्घटना के बाद बस को थोड़ी दूर आगे ले जाकर रोका। उस समय घायल इरफान के पीछे आ रहे गुलाम हुसैन पिता एजाज हुसैन तथा तैयब खान पिता इसरार खान निवासी बेगूँ ने पूरी घटना देखी। उन्होंने बस चालक से घायल को बस से अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया, लेकिन आरोप है कि "चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।"
अस्पताल में उपचार और मौत की खबर
इसके बाद स्थानीय लोगों ने दूसरी गाड़ी की सहायता से घायल इरफान को बेगूँ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर में इलाज के दौरान इरफान की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में समाजजन एवं परिजन पुराने हॉस्पिटल की मोर्चरी में मौजूद रहे। मौके पर तहसीलदार गोपाल जीनगर, एएसआई श्याम गिरी, पार्षद एतमाद अजमेरी, सरफराज अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
