बेगूं: सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद कुमार शर्मा का भव्य स्वागत
18 साल की उत्कृष्ट सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर घर लौटे गोविंद कुमार शर्मा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं के साथ अभिनंदन किया।

बेगूं के नए बस स्टैंड पर सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद कुमार शर्मा के गृह आगमन पर उनके सम्मान में निकाली गई भव्य स्वागत रैली में उमड़े ग्रामीण।
बेगूं क्षेत्र में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हवलदार गोविंद कुमार शर्मा का शनिवार को नए बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया, जहां पूरे क्षेत्र ने उनके सम्मान में एकजुट होकर गौरव का प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार गोविंद कुमार शर्मा का सेना में नामांकन 17 जून 2008 को हुआ था तथा 30 अप्रैल 2026 को वे सेवानिवृत्त होकर पेंशन प्राप्त कर चुके हैं। करीब 18 वर्षों तक भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उनके गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। नए बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में शंभू लाल चतुर्वेदी, जगदीश चंद्र शर्मा, संग्राम शर्मा, नीलेश चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, नरेंद्र पुरोहित, दीपक, सोनू, बिल्लू, कैलाश चंद्र, हेमंत, हरीश, अंकित, मुकेश चौबे और विकास प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गोविंद कुमार शर्मा ने देश सेवा के दौरान अनुशासन, साहस और समर्पण का परिचय दिया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर गोविंद कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में लौटकर अत्यंत खुशी हो रही है और वे आगे भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उनके सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि युवाओं के लिए देशभक्ति और सेवा के मूल्यों को सशक्त संदेश भी देता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
