बेगूं: 450 किलो डोडाचूरा तस्करी में 5 साल से फरार ईनामी तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 2019 के प्रकरण में वांछित 5 हजार के ईनामी अभियुक्त घीसालाल को रतनगढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये गये ‘‘ऑपरेशन त्रिनेत्र‘‘ के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतू समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में बेगूं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें डोडाचुरा तस्करी के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम का गठन और रणनीति
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन मे अजंलि सिह आरपीएस वृत्ताधिकारी बेगू के सुपरविजन में कमलचन्द मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बेगू के निर्देशन में श्री प्यारेलाल सउनि, कानि रमेश, कलीराम व बालकिशन द्वारा वर्ष 2019 के 450 किलोग्राम डोडाचुरा तस्करी के पेन्डिग प्रकरण में पिछले 5 सालों से फारार चल रहे अभियुक्त की तलास हेतू टीम गठीत की जाकर मुल्जिम के बारे में आसुचना संकलित की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा करवाई गई थी।
मंदिर में पूजा करने आया और धरा गया तस्कर
प्रकरण में फरार अभियुक्त अपने गावं में स्थित मंदीर पर पुजा अर्चना करने के लिये रोजाना आना ज्ञात आया जिस पर गठीम टीम द्वारा मुल्जिम की गतिविधी पर निगरानी शुरू की गई। दिनांक 24.02.2026 को अभियुक्त जैसे ही मंदीर में पुजा करने के लिये गांव में आया उसको टीम द्वारा घेरा देकर पकड कर डिटेन कर थाने पर लेकर आये। जिससे डोडाचुरा के बारे में पूछताछ कर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया हैं।
अनुसंधान और अभियुक्त का विवरण
"अभियुक्त से प्रकरण में जब्तशुदा मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।" पकड़े गए अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है: श्री घीसालाल पिता चुन्नीलाल जाति धाकड उम्र 45 साल पेशा खेती निवासी राणाखेडी थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)। पुलिस अब इस मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
