बेगूं में वर्षों से पट्टों का इंतजार कर रहे लोगों को सोमवार, 10 अगस्त को बड़ी राहत मिलने जा रही है। नगर पालिका बेगूं की ओर से पंचायत समिति सभागार में पट्टा वितरण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 500 से अधिक पट्टों का वितरण किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ होंगे।

पट्टा वितरण को लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी अंकित समरिया तथा तहसीलदार बेगूं गोपाल जीनगर ने पंचायत समिति सभागार पहुंचकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पट्टा वितरण कार्य में तेजी लाने के लिए पालिका एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिक से अधिक पात्र लोगों को पट्टे उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। पट्टा प्रकरणों में आवश्यक कानूनी एवं दस्तावेजी पूर्तियां पूरी की जा रही हैं, ताकि पात्र लोगों को समय पर पट्टे मिल सकें। बड़ी संख्या में पट्टों के वितरण से वर्षों से इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने विभिन्न कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों को उनका अधिकार दिलाने और पात्र लोगों को पट्टे उपलब्ध कराने का वादा किया था। अब बड़ी संख्या में पट्टों के वितरण से लोगों को राहत मिलने जा रही है।

10 अगस्त को क्षेत्र में विभिन्न जनसुनवाई एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। चेची मंडल की ओर से सुबह 9 बजे बड़ोदिया महादेव मंदिर परिसर में जनसुनवाई एवं कावड़ यात्रा स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार बेगूं में जनसुनवाई एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे नंदवाई मंडल की जनसुनवाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदवाई में होगी। वहीं शाम 4 बजे कमांड मंडल की जनसुनवाई आईटी सेंटर राजगढ़ में आयोजित की जाएगी।

जनसुनवाई कार्यक्रमों में आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पट्टा वितरण और जनसुनवाई के इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लोगों को उनके अधिकार से जुड़ी राहत मिलने के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story