बेगूं। क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार, 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि तेरस के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा, जिसमें विभिन्न नदियों एवं कुओं से लाए गए पवित्र जल से भगवान नीलकंठ महादेव के गर्भगृह को जल से भरा जाएगा।

विशेष धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने समस्त बेगूंवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने तथा श्रमदान कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

आयोजन को लेकर विशेष सूचना जारी करते हुए प्रतिदिन भगवान नीलकंठ महादेव का नित्य अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं से मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पूर्व अपना अभिषेक पूर्ण कर लेने की अपील की गई है।

आयोजकों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान नीलकंठ महादेव से प्रार्थना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया है। पवित्र जल से गर्भगृह भरने का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना से जुड़ा रहेगा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story