विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में जैन दर्शन के मूल मंत्र की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही नवकार रथ यात्रा का शुक्रवार शाम को बेगूं कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ का अभिनंदन किया और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

यात्रा का उद्देश्य और मार्ग भ्रमण

जीतो राजस्थान की ओर से आयोजित इस प्रदेशव्यापी यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, सौहार्द और मानवीय सामंजस्य का संदेश देना है। यात्रा का शुभारंभ लालबाई-फूलबाई चौक से हुआ, जहां से रथ सदर बाजार, पगारिया मोहल्ला, भट्ट मोहल्ला और आंचलिया मोहल्ला होते हुए पुनः लालबाई-फूलबाई चौक पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह रंगोलियां सजाई गईं और श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ रथ का स्वागत किया।

श्वेत परिधान में उमड़ा जनसैलाब और महाआरती

बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं श्वेत वस्त्र धारण कर भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में लालबाई-फूलबाई चौक पर महाआरती की गई, जिसके साथ आयोजन का समापन हुआ।

समाज जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जैन समाज के भागचंद टोग्यां, वर्दीचंद कोठारी, अभय कुमार लुहाड़िया, धर्मेंद्र आंचलिया, धीरज नाहर, संजय सुराणा, नवनीत पगारिया, नेमीचंद डांगी, भगवत सिंह कावड़िया, जितेंद्र सुराणा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story