बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर गुरुवार को हुई लॉटरी प्रक्रिया के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लॉटरी में बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की घोषणा के साथ ही संभावित महिला दावेदारों के नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अनारक्षित महिला सीट होने के बाद आगामी नगर पालिका चुनाव में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की महिला नेताओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। भाजपा की ओर से पूर्व पालिका अध्यक्ष निर्मला शर्मा, राजकुमारी पगारिया, पूजा सोनी, तारावती धाकड़, रेणु राज सुराणा, रेखा मंत्री और विदुशी बिल्लू के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस की ओर से यशोदा नरेंद्र पुरोहित, रंजना शर्मा, दिव्या बाबेल, सुमन बैरागी, सपना कोठारी, ममता शाह और रामकन्या गुर्जी सहित अन्य महिला नेताओं के नाम संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं।

हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए पहले संबंधित महिला उम्मीदवारों का पार्षद चुनाव जीतना जरूरी होगा। ऐसे में अब दोनों दलों में वार्डवार समीकरण, प्रत्याशी चयन और जीत की संभावनाओं को लेकर रणनीति बनाने का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

आरक्षण के बाद बेगूं नगर पालिका चुनाव की राजनीतिक तस्वीर और अधिक दिलचस्प हो गई है। इसके बावजूद जनता के बीच यह चर्चा भी है कि सामने आए इन सभी नामों से अलग कोई चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है। रोचक बात यह है कि आजकल राजनीति में ‘पर्ची संस्कृति’ की भी चर्चा है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों को लेकर चर्चाओं का दौर आगे और तेज होने की संभावना है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story