विकसित राजस्थान-2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर नगर पालिका बेगूं में उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक अंकित सांमरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विष्णु यादव ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान 19 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शहर के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई।

आधारभूत ढांचे और जन सुविधाओं का विस्तार

बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें खेल स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम का निर्माण, आईटीआई संस्थान की स्थापना, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 300 सीट क्षमता वाले ऑडिटोरियम, नगर पालिका भवन का निर्माण (गैरेज, बरामदा, पार्किंग व सभागार सहित), मैरिज गार्डन, नगर पालिका लाइब्रेरी तथा प्रत्येक राजस्व ग्राम में ओपन जिम की स्थापना जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। इसके साथ ही दशहरा मैदान के विकास के लिए मंच व स्टैंड्स का निर्माण, बावड़ियों की मरम्मत व संरक्षण, ग्रामों में सार्वजनिक शौचालय और मैरिज होम व टीन शेड का निर्माण तथा महापुरुषों के सर्किलों पर मूर्तियों की स्थापना जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

जल निकासी व्यवस्था और अन्य विकास कार्य

शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नवीन पुल से प्रावजी नदी तक बरसाती पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण, फायर स्टेशन से खासन खाती तक नाला निर्माण तथा खारिया तालाब से मसानी नदी तक नाला निर्माण के प्रस्ताव भी रखे गए। इसके अलावा गौशाला एवं नंदीशाला निर्माण और मास्टर प्लान में आवश्यक संशोधन पर भी विचार किया गया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति

बैठक में वर्तमान पालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष पूजा सोनी एवं वर्दीचंद कोठारी, विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, निर्मला भुक्कल, व्यापार संघ अध्यक्ष अभय कुमार लुहाडिया, मंडावरी सरपंच प्रतिनिधि भेरूलाल धाकड़, पार्षद राजुलेन्द्र सुराणा, गौतम शर्मा सहित वरिष्ठजन एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि "मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान 19 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है और इसी के तहत शहर के दीर्घकालीन विकास की रूपरेखा तैयार की गई है।"

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story