बेगूं: पालिकाध्यक्ष गरिमा शर्मा को सौंपा ज्ञापन, अंबेडकर कॉलोनी में विकास की मांग
वाल्मीकि समाज ने प्रवेश द्वार, सामुदायिक भवन विस्तार और भर्ती में प्राथमिकता की मांग का पत्र पालिकाध्यक्ष गरिमा शर्मा को सौंपा।

तस्वीर में बेगूं पालिकाध्यक्ष गरिमा शर्मा को मांग पत्र सौंपते समाज प्रतिनिधि दिख रहे हैं।
बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। नगर पालिका बेगूं की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा शर्मा के सम्मान समारोह के दौरान अंबेडकर कॉलोनी वार्डवासियों एवं वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए वार्ड की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करवाने की मांग की।
इस दौरान उपाध्यक्ष शैलेंद्र अचलिया, वार्ड पार्षद लड़ देवी शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश पटवा, कुलदीप डीडवानिया तथा समाज के प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष गरिमा शर्मा के समक्ष मांगें रखीं।
मांग पत्र में अंबेडकर कॉलोनी वार्ड नंबर 8 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही नवीन स्कूल के पास स्थित भूमि पर करीब 50 लाख रुपए की लागत से शादीघर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाने की मांग की गई।
प्रतिनिधियों ने आजाद साहब के पास निर्मित नगर पालिका के सामुदायिक भवन के ऊपर चार कमरों एवं शौचालय का निर्माण करवाने की मांग भी रखी। वहीं वर्तमान में होने वाली सफाईकर्मियों की भर्ती में वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप वाल्मीकि समाज को 100 प्रतिशत प्राथमिकता देने की मांग की गई।
मांग पत्र में नगर पालिका बेगूं में कार्यरत सफाईकर्मियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का भी प्राथमिकता से निराकरण करवाने का आग्रह किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष से विकास कार्यों और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
इस दौरान सुरेंद्र कुमार बोरडे, विनोद बारेसा, राहुल, अमित, भारत, वीरेंद्र सहित वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि दिलीप कुमार, पूरण कुमार, कार्तिक, जेकी एवं अन्य समाजजन मौजूद रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
