बेगूं। नगर पालिका चुनाव के बाद मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 वार्डों वाली नगर पालिका में भाजपा के 24, कांग्रेस के 8 और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। समारोह में कांग्रेस के 8 तथा 3 निर्दलीय पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नायब तहसीलदार नाना लाल तथा पारसोली नायब तहसीलदार कुलदीप कमलेश सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित पार्षद अब अपने-अपने वार्डों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अध्यक्ष पद के नामांकन का पहला दिन रहा खाली

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि नामांकन फार्म लेने में राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी की सक्रियता दिखाई दी। जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से दो, कांग्रेस की ओर से एक तथा निर्दलीय प्रत्याशी रुखसार बानो ने नामांकन फार्म लिया।

अध्यक्ष पद के नामांकन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। ऐसे में अब सभी की निगाहें अंतिम दिन दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों पर टिकी हैं। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला किसके बीच होगा और बेगूं नगर पालिका की नई अध्यक्ष कौन बनेगी, इसे लेकर नगर में सियासी हलचल और उत्सुकता बढ़ गई है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story