बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। नगरपालिका बेगूं की साधारण बैठक सोमवार को नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष गरिमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आचलियाँ, अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर तथा पार्षद उपस्थित रहे। पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। नाली निर्माण एवं सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, जल निकासी, अतिक्रमण, आवारा पशु, फॉगिंग तथा विभिन्न विकास कार्यों सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

दशहरा आयोजन और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। 21 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम के लिए टेंडर निकालने, विभिन्न समितियों के गठन, स्वीकृत विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी करने तथा पार्षदों के पुराने मानदेय से संबंधित विषयों पर विचार किया गया। प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराने और फॉगिंग मशीन से नियमित छिड़काव कराने की मांग भी रखी गई।

पार्षद योगेश डीडवानीयां ने में छीपा मंदिर के पास झीलनुमा स्थान पर पानी जमा होने, गलियों में नालियों के निर्माण और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने नियमित नालियों की सफाई, आवश्यक स्थानों पर नाली निर्माण, पानी की टंकी हटाने तथा प्रकाश व्यवस्था सुधारने की मांग की। नगरपालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और उनकी नियमित निगरानी की आवश्यकता भी बताई।

योगेश डीडवानीयां ने विकास कार्यों एवं पालिका के निर्णयों की जानकारी संबंधित पार्षदों को उपलब्ध कराने तथा दशहरा आयोजन के लिए समिति गठित कर कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।

पार्षद हरिश पंचोली ने वार्डों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने और समितियों के गठन का मुद्दा उठाया। कैलाश कुम्हार ने नालियों पर जालियां लगाने, स्ट्रीट लाइट लगाने, खराब लाइटों को बदलने तथा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।

पार्षद शोभालाल धाकड़ ने बलवंत नगर में सड़क निर्माण, काटूंदा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण, नालियों के आगे बने अवरोध हटाने तथा नियमित सफाई की मांग की। कई पार्षदों ने प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने और महीने में कम से कम एक बार विशेष सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया।

बैठक में नीलकंठ नाले, लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास नाले तथा विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण का मुद्दा भी उठा। पार्षदों ने जल निकासी की समस्या को देखते हुए नालियों और नालों का निर्माण तथा नियमित सफाई कराने की मांग की। स्लावट नोहरे तक नाले का पानी पहुंचाने के लिए नया नाला बनाने और मस्जिद के पास जलभराव की समस्या दूर करने की मांग भी रखी गई।

पार्षद नारूलाल गुर्जर ने बालाजी से नंदवाई रोड पर जलभराव की समस्या उठाई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण कराने की मांग की। बालाजी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा विभिन्न बस्तियों में लाइट लगाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने स्कूल की छत की मरम्मत, पाइपलाइन कार्य के दौरान बाहर निकले पत्थरों को हटाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग भी रखी। बैठक में सड़क, लाइट और पानी की मोटर, भवानीपुरा में जलभराव व नाली निर्माण तथा में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के मुद्दे भी उठे। काटूंदा क्षेत्र में सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। नगरपालिका के नए भवन के लिए भूमि एवं स्थान संबंधी विषय पर भी चर्चा हुई।

पार्षदों ने लालबाई-फूलबाई चौराहे और पुराने बस स्टैंड के आसपास सब्जी विक्रेताओं एवं चार पहिया वाहनों के कारण हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की गई।

पार्षद रेणु बाला सुराणा ने अतिक्रमण हटाने, बंद पड़े सुलभ शौचालय को शुरू कराने, गार्डन में शौचालय निर्माण तथा हाईमास्ट लाइट दुरुस्त कराने की मांग रखी।

वार्ड नंबर 3 के पार्षद बद्रीलाल जाट ने आबादी क्षेत्र में कृषि भूमि पर संचालित हो रही अवैध शराब की दुकान का मुद्दा उठाया। उन्होंने दुकान को शीघ्र बंद कराने की मांग की। इसके साथ ही बस स्टैंड पर लगने वाली अंडे की लारी को हटाने की मांग भी बैठक में रखी।

पार्षद सलीम अंसारी ने कब्रिस्तान क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट, आवास योजना की लंबित किश्तें जारी कराने तथा शहर में गाय, नंदी और कुत्तों से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग की। पशुओं के लिए उचित व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई।

नए बस स्टैंड के आसपास विद्यालय के ऊपर रखे सामान को हटाने, शौचालय निर्माण तथा सदर बाजार में यातायात और अतिक्रमण की समस्या दूर करने के सुझाव दिए गए।

पार्षदों ने बताया कि बरसात के दौरान कई मोहल्लों में जलभराव हो जाता है और नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग मशीन से नियमित छिड़काव कराने तथा वृक्षों की कटाई-छंटाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।

पार्षद इंद्रदेव भारद्वाज ने

बैठक में केसरीया चौराहे के नामकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने शहर के प्रमुख स्थानों के नामकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर सुझाव दिए।

पार्षद ममता धाकड़ ने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों की सूची पार्षदों को उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त सफाई कर्मचारी लगाने और सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्षदों का एक ग्रुप बनाकर नगरपालिका के विकास कार्यों एवं समस्याओं की जानकारी साझा करने का सुझाव भी दिया।

बैठक के अंत में पार्षदों ने नगरपालिका की साधारण बैठक हर माह नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि नियमित बैठक से वार्डों की समस्याओं के समाधान की प्रगति की जानकारी मिल सकेगी और विकास कार्यों की निगरानी भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आचलियाँ ने पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में सफाई, सड़क, नाली, रोशनी, पेयजल और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story