बेगूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सूचित किया गया है कि दिनांक 23 मार्च 2026, सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश चंद्र धाकड़ नगर बेगूं में विभिन्न विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान नगर के विभिन्न समाजों द्वारा उनका स्वागत भी किया जाएगा।

विकास कार्यों का आगाज़ और रक्तदान शिविर

विधायक प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रमों का क्रम इस प्रकार रहेगा कि सुबह 10:00 बजे श्री राम मार्केट से वेणी यश साधना संस्थान, भृगु नगर तक सीसी रोड का शिलान्यास किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे उपजिला चिकित्सालय बेगूं में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता करेंगे।

सामुदायिक भवनों की सौगात और स्वागत समारोह

दोपहर 12:00 बजे नगर पालिका उद्यान बेगूं में विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवनों का शिलान्यास एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं शाम 7:00 बजे गणगौर कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

इसके अतिरिक्त रात्रि 8:00 बजे हाई स्कूल मैदान में आयोजित बेगूं प्रीमियर लीग के अंतर्गत खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम भी संपन्न होगा। "विधायक डॉ. सुरेश चंद्र धाकड़ द्वारा नगर के विकास और सामाजिक सरोकारों को गति देने के उद्देश्य से इन विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।" रात्रि 8:00 बजे हाई स्कूल मैदान में आयोजित बेगूं प्रीमियर लीग के अंतर्गत खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम भी संपन्न होगा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story