बेगूं में शनिवार को महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के सभी वीर सदस्यों ने महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का स्थापना दिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर लालबाई-फूलबाई चौक पर पशुओं के लिए खेल (चारा पात्र) एवं गौपात्र का वितरण किया गया। साथ ही छायादार तथा फल-फूल वाले पौधों का वितरण कर पौधरोपण भी किया गया।

इसके बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सूली मंगरा (बेगूं) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में केंद्र के संरक्षक अशोक पाटनी, अध्यक्ष दिनेश पितलिया, विधायक प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, सचिव सुरेश सोडाणी, कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा, प्रचार-प्रसार मंत्री लोकेश भटेवरा, पूर्व चेयरमैन वृद्धिचंद कोठारी, शेरूमल कोठारी, जगदीश, राजेश नाहर, महावीर बोहरा, राहुल रातड़िया, पंकज बोहरा, कैलाश धाकड़, दिनेश धाकड़, भगवतीलाल कांवड़िया, नवीन लुहाड़िया, विनोद पगारिया, कमलेश बाफना और जितेंद्र सुराणा सहित महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के सभी वीर सदस्य एवं वीरांगना सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सेवा, जीवदया एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story